Tuesday, March 10, 2026 12:38:12 PM

कैब ड्राइवर की बदतमीजी
नोएडा में लड़कियों के साथ कैब ड्राइवर ने की बदतमीजी, वायरल हुआ मामला

नोएडा के बोटैनिकल गार्डन से कैब बुक करने वाली लड़कियों के साथ ड्राइवर ने बदतमीजी की और धमकाया। सोशल मीडिया पर घटना वायरल हो रही है।

नोएडा में लड़कियों के साथ कैब ड्राइवर ने की बदतमीजी वायरल हुआ मामला
कैब चालक की तस्वीर | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा। सेक्टर-37 स्थित बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से ऑफिस जाने के लिए कैब बुक करना कुछ लड़कियों के लिए भय का कारण बन गया। आरोप है कि रास्ते में एक निजी कैब ड्राइवर ने न केवल बदतमीजी की, बल्कि गाली-गलौज करने के बाद उन्हें मारने के लिए गाड़ी से लोहे की रॉड तक निकाल ली। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

क्या है पूरा मामला

पीड़ित लड़कियों ने बताया कि वे रोजाना की तरह बोटैनिकल गार्डन से कैब लेकर ऑफिस जा रही थीं। ड्राइवर का नाम बृजेश बताया जा रहा है और गाड़ी का नंबर UP 16 QT 4732 है।
रास्ते में जब उनकी दोस्त ने ड्राइवर से ट्रैफिक से बचने के लिए यूटर्न के बजाय अंडरपास से जाने का सुझाव दिया, तो वह अचानक भड़क गया।

 

ड्राइवर की हरकत

ड्राइवर ने बदतमीजी और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब लड़कियों ने उससे राइड कैंसिल करने को कहा तो वह और ज्यादा गुस्से में आ गया। इस दौरान उसने गाड़ी से लोहे की रॉड निकालकर लड़कियों को धमकाया। लड़कियों का कहना है कि ड्राइवर का व्यवहार बेहद डरावना था। रोजाना सफर करने के बावजूद ऐसी घटना ने उन्हें असुरक्षित महसूस कराया है। उन्होंने पुलिस और कैब कंपनी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

पुलिस और कंपनी की जिम्मेदारी

फिलहाल घटना की शिकायत पुलिस तक पहुंचाई गई है। वहीं सवाल उठ रहा है कि कैब कंपनियां ड्राइवरों की प्रॉपर बैकग्राउंड चेकिंग और व्यवहारिक ट्रेनिंग क्यों नहीं करातीं।


सम्बन्धित सामग्री





हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें