Monday, March 16, 2026 11:25:57 AM

मिशन शक्ति 5.0 मैराथन
मिशन शक्ति 5.0 के तहत रन फॉर एंपावरमेंट मैराथन का आयोजन

नोएडा स्टेडियम में 'मिशन शक्ति फेज-5' के अंतर्गत 'रन फॉर एंपावरमेंट' मैराथन का आयोजन हुआ। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मिशन शक्ति 50 के तहत  रन फॉर एंपावरमेंट मैराथन का आयोजन
मैराथन को हरी झंडी दिखाते सांसद डॉ. महेश शर्मा | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में नारी शक्ति की गरिमा एवं आत्म-सम्मान को सशक्त करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में चल रहे ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के अंतर्गत शनिवार को नोएडा सेक्टर-21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम में ‘रन फॉर एंपावरमेंट’ मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ. महेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर जॉइंट सीपी राजीव नारायण मिश्र समेत पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागी उपस्थित रहीं।

मैराथन की शुरुआत स्टेडियम के गेट नंबर-4 से हुई और स्टेडियम का एक चक्कर लगाने के बाद उसी स्थान पर इसका समापन हुआ। इस दौड़ का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा और स्वावलंबन की भावना को प्रोत्साहित करना था। ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण से जुड़े अनेक जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जा रही है। कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया और समाज में महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया।


सम्बन्धित सामग्री




हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें