Thursday, March 12, 2026 04:34:08 PM

किशोरी ने कॉलेज जाना छोड़ा
मनचले की हरकतों से परेशान किशोरी ने छोड़ा कॉलेज, मां-बेटे पर केस दर्ज

जेवर में किशोरी ने मनचले की धमकियों और बदनामी के डर से कॉलेज जाना बंद कर दिया, पुलिस ने मामला दर्ज किया।

मनचले की हरकतों से परेशान किशोरी ने छोड़ा कॉलेज मां-बेटे पर केस दर्ज
सांकेतिक तस्वीर | पाठकराज
पाठकराज

जेवर। जेवर में रहने वाली एक किशोरी मनचले की लगातार हरकतों से इस कदर परेशान हो गई कि उसने कॉलेज जाना ही छोड़ दिया और खुद को घर में कैद कर लिया। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि युवक हर्षित और उसकी मां ने बेटी पर दबाव बनाने के लिए उसकी एडिट की गई तस्वीरें पड़ोसियों को दिखाईं और डेढ़ वर्ष पुराने मुकदमे को वापस लेने की धमकी दी।

 

पुराना मामला अभी भी अदालत में

पीड़ित पिता ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले भी हर्षित और उसकी मां ने उनकी बेटी की फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर प्रसारित की थी। उस समय मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और मुकदमा अब भी चल रहा है। इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा।

 

मनचले की धमकी से डरी किशोरी

पीड़िता ने पिता को बताया कि 18 अगस्त को हर्षित ने उसे धमकाया था। इसके बाद 27 अगस्त को उसने पड़ोसियों को एडिट फोटो और चैट दिखाते हुए कहा कि यदि पुराना मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो पूरे परिवार को बर्बाद कर देगा। लगातार धमकी और बदनामी के डर से पीड़िता ने कॉलेज जाना बंद कर दिया है।

 

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा कि बेटी को कुछ भी हुआ तो इसके लिए हर्षित और उसकी मां राधा शर्मा जिम्मेदार होंगे। पुलिस ने गंभीरता से मामले को दर्ज करते हुए आरोपी मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सम्बन्धित सामग्री





हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें