Monday, March 16, 2026 11:25:56 AM

जमीन कब्जा मामला उजागर
ग्रेटर नोएडा: जमीन का फर्जी बैनामा, कोर्ट के आदेश पर 32 लोगों पर केस दर्ज

जेवर कोतवाली क्षेत्र में फर्जी बैनामा के जरिये जमीन पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया। कोर्ट के आदेश पर 32 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

ग्रेटर नोएडा जमीन का फर्जी बैनामा कोर्ट के आदेश पर 32 लोगों पर केस दर्ज
सूरजपुर कोर्ट | पाठकराज
पाठकराज

ग्रेटर नोएडा। जेवर कोतवाली क्षेत्र में जमीन पर फर्जी बैनामा और कब्जे के प्रयास को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को 32 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें 20 नामजद और 12 अज्ञात आरोपी शामिल हैं। मेवला गोपालगढ़ गांव निवासी भगवान सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी पैतृक जमीन का कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से बैनामा कराकर अपने नाम करा लिया। पीड़ित के अनुसार, 16 अगस्त को जब वह अपनी जमीन पर खेती कर रहे थे, तभी आरोपी वहां पहुंचे और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने लगे।

 

विरोध करने पर हमला

भगवान सिंह का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने एकजुट होकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि इस संबंध में उन्होंने जेवर कोतवाली में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

 

कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने देवेंद्र, बनवारीलाल, भूप सिंह, राकेश, भगवत, इंदर, कृपाल, प्रेमपाल, राजेन्द्री, कुमरपाल, राजेश, सोहनपाल, सतेंद्र, जबरा, रोहताश, विक्रांत, मनोज, कृष्णकांत सहित 20 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी जेवर संजय सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


सम्बन्धित सामग्री


हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें