Saturday, July 11, 2026 09:28:19 PM

नोएडा में जलभराव: तैयारी की भूल पर गंभीर आरोप
पहली बारिश में डूबा नोएडा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब?

पहली बारिश में नोएडा जलमग्न होने पर शालिनी सिंह ने प्राधिकरण की तैयारियों पर सवाल उठाए और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई व ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की।

नोएडा में जलभराव: तैयारी की भूल पर गंभीर आरोप

नोएडा में पहली ही बारिश के बाद कई इलाकों में हुए जलभराव ने मानसून तैयारियों की पोल खोल दी है। इस मुद्दे को लेकर नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्षा शालिनी सिंह ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और नोएडा प्राधिकरण की तैयारियों पर गंभीर सवाल उठाए।

शालिनी सिंह ने कहा कि हर वर्ष मानसून से पहले नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था और सड़कों के रखरखाव पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। इसके बावजूद पहली ही बारिश में शहर की प्रमुख सड़कें और कई इलाके तालाब में तब्दील हो जाते हैं। उन्होंने इसे स्पष्ट रूप से प्रशासनिक विफलता बताते हुए कहा कि जब इतनी बड़ी राशि खर्च की जा रही है, तब भी लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

उन्होंने मांग की कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए और जिन ठेकेदारों ने तय मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया, उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए। साथ ही उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) से मानसून तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग की, ताकि लोगों को यह जानकारी मिल सके कि तैयारियों पर कितना काम हुआ और कहां कमी रह गई।

शालिनी सिंह ने कहा कि केवल दावे करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जवाबदेही सुनिश्चित करनी होगी।


सम्बन्धित सामग्री



हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें