Friday, June 12, 2026 11:15:13 PM

नोएडा: 45 ई-बसें शुरू, बसों की दर 20-50 रुपए
आज से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में दौड़ेंगी 45 ई-बसें, किराया 20 से 50 रुपये तक

UPSRTC ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में शुक्रवार से 45 इलेक्ट्रिक बसों की सेवा शुरू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी हरियाली झंडी दी। बसरों की दर निम्नतम 20 रुपये और अधिकतम 50 रुपये होगी। यात्री ये बसें बॉटनिकल गार्डन से नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट तक चलाएंगे। साथ ही डिपो में आधुनिक चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार है।

आज से नोएडा ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में दौड़ेंगी 45 ई-बसें किराया 20 से 50 रुपये तक
नोएडा: 45 ई-बसें शुरू, बसों की दर 20-50 रुपए |

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी के लोगों का सिटी बस सेवा का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से 45 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही तीनों प्राधिकरण अपने-अपने स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

यूपीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह ने बताया कि शुक्रवार से कुल 45 बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इनमें से 11 बसों को मुख्यमंत्री स्वयं लखनऊ से रवाना करेंगे। बृहस्पतिवार को तैयारियों को लेकर बैठक भी आयोजित की गई। प्रयास किया जा रहा है कि 15 जून से बसों की संख्या और बढ़ाई जाए।

20 से 50 रुपये तक होगा किराया

तीनों प्राधिकरणों और यूपी रोडवेज के बीच बनी सहमति के अनुसार ई-बसों का न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम किराया 50 रुपये निर्धारित किया गया है। किराया तीन स्लैब में तय किया गया है।

       दूरी (किमी)                         किराया

 

  • 0-10                             20 रुपये
  • 10-30                           30 रुपये
  • 30 से अधिक                  50 रुपये

इस व्यवस्था के तहत यात्री 50 रुपये में बॉटनिकल गार्डन, ग्रेटर नोएडा वेस्ट या परी चौक से नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक सफर कर सकेंगे।

हालांकि, डीटीसी की एसी बसों के जिन रूटों से नोएडा के कुछ इलाके जुड़ते हैं, वहां यात्रियों को न्यूनतम 10 रुपये और अधिकतम 25 रुपये किराया देना पड़ता है।

तीनों प्राधिकरणों में होंगे कार्यक्रम

यमुना प्राधिकरण का कार्यक्रम सेक्टर-28 स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क में आयोजित होगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा को 11 बसें मिली हैं। कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल नागर बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

वहीं, नोएडा प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि नोएडा में सेक्टर-33ए स्थित शिल्प हाट में कार्यक्रम होगा। इसमें सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर, विधायक पंकज सिंह और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

यूपी का पहला इलेक्ट्रिक बस डिपो तैयार

प्रभु एन सिंह ने बताया कि इन बसों के संचालन के साथ प्रदेश को एक और उपलब्धि मिलेगी। नोएडा के सेक्टर-90 में उत्तर प्रदेश का पहला इलेक्ट्रिक बस डिपो तैयार हो चुका है। यहां से केवल ई-बसों का संचालन किया जाएगा।

डिपो में बसों की बैटरी चार्ज करने के लिए आधुनिक चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। साथ ही बसों के रखरखाव के लिए वर्कशॉप की भी व्यवस्था की गई है।

बृहस्पतिवार को हुआ ड्राई रन

बस संचालन शुरू होने से पहले बृहस्पतिवार को गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न रूटों पर ई-बसों का ड्राई रन किया गया। इसकी निगरानी यूपीएसआरटीसी मुख्यालय से की गई। बसों को नोएडा इलेक्ट्रिक डिपो से परीक्षण के लिए रवाना किया गया।

यीडा के एसीईओ राजेश कुमार ने बताया कि पहले प्रस्तावित 15 रूटों में से फिलहाल पांच रूट शामिल नहीं किए गए हैं। अभी केवल 10 रूटों पर बसों का संचालन होगा, जिससे जेवर, रबूपुरा, दनकौर और यमुना सिटी के विभिन्न सेक्टरों को कनेक्टिविटी मिलेगी।

प्रमुख रूट और किराया

 

  • यमुना सिटी और ग्रेटर नोएडा रूट
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट एकमूर्ति से नोएडा सेक्टर-52 मेट्रो तक – 20 रुपये
  • परी चौक से नोएडा एयरपोर्ट वाया जीबीयू और दनकौर – 50 रुपये
  • परी चौक से जीबीयू – 20 रुपये
  • नोएडा सिटी सेंटर से कलेक्ट्रेट सूरजपुर – 50 रुपये
  • चारमूर्ति से एयरपोर्ट वाया तिलपता – 50 रुपये
  • सूरजपुर से एयरपोर्ट वाया गलगोटिया और दनकौर – 50 रुपये
  • चारमूर्ति से एयरपोर्ट वाया बिसरख और सूरजपुर – 50 रुपये
  • मकोड़ा से एयरपोर्ट वाया एक्सपो मार्ट और जेवर कट – 50 रुपये
  • ईकोटेक-16 से एयरपोर्ट वाया स्वर्णनगरी और जीबीयू – 50 रुपये

नोएडा के प्रमुख रूट

 

  • बॉटनिकल गार्डन से सिटी सेंटर, होशियारपुर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट एकमूर्ति तक
  • बॉटनिकल गार्डन से नोएडा एक्सप्रेसवे, परी चौक, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दनकौर, रबूपुरा होते हुए एयरपोर्ट तक
  • बॉटनिकल गार्डन से अगाहपुर, बरौला, विश्वकर्मा रोड, सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-75 नॉर्थ आई चौराहा, फेज-2 और सूरजपुर तक
  • बॉटनिकल गार्डन से सिटी सेंटर, सेक्टर-52, सेक्टर-71 चौराहा, सेक्टर-62 और गाजियाबाद के प्रताप विहार होते हुए आरआरटीएस स्टेशन तक

बसों की विशेषताएं

  • सभी बसें वातानुकूलित होंगी
  • बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं
  • मोबाइल चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध होगी
  • प्रत्येक बस में 41 सीटें होंगी

सेक्टर-90 बस स्टैंड से होगा संचालन

सभी बसें सेक्टर-90 स्थित प्राधिकरण के बस स्टैंड पर खड़ी की जाएंगी। चार्जिंग के बाद बसें यहीं से अपने-अपने निर्धारित रूटों पर रवाना होंगी। बसों के रखरखाव और मरम्मत के लिए यहां वर्कशॉप भी विकसित की जा रही है।


सम्बन्धित सामग्री



हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें