Friday, June 12, 2026 08:19:27 PM

सपना चौधरी ने पति पर घरेलू हिंसा का लगाया आरोप
सपना चौधरी ने पति वीर साहू पर लगाए घरेलू हिंसा के आरोप, कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा

हरियाणवी डांसर और गायिका सपना चौधरी ने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट ने उन्हें अंतरिम सुरक्षा देते हुए वीर साहू पर कई प्रतिबंध लगाए हैं।

सपना चौधरी ने पति वीर साहू पर लगाए घरेलू हिंसा के आरोप कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा
सपना चौधरी ने पति पर घरेलू हिंसा का लगाया आरोप |

हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका निजी जीवन है। सपना ने अपने पति यशवीर साहू उर्फ वीर साहू पर घरेलू हिंसा, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर उन्होंने अदालत का रुख किया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है।

जानकारी के अनुसार,सपना चौधरी और यशवीर साहू  की दोस्ती करीब चार साल तक चली थी, जिसके बाद दोनों ने जनवरी 2020 में शादी कर ली थी। वीर साहू हिसार के रहने वाले हैं और सिंगर, कंपोजर, लेखक, निर्माता और अभिनेता के रूप में काम करते हैं। वह 'खलनायक' और 'रसूक आला जाट' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि, शादी के बाद दोनों के रिश्तों में लगातार तनाव बढ़ता गया।

सपना ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि उनके पति ने कई बार उनके साथ शारीरिक हिंसा की। उनका कहना है कि हालात इतने खराब हो गए कि उन्हें अपने बच्चों के साथ ससुराल छोड़ना पड़ा।

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने मेडिकल रिपोर्ट, चोटों की तस्वीरों और कथित धमकियों से जुड़े दस्तावेजों पर विचार किया। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने अगली सुनवाई तक वीर साहू को सपना से संपर्क करने, उनके घर या कार्यस्थल के आसपास आने और सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनके करीब पहुंचने से रोक दिया है।

सपना चौधरी हरियाणा की सबसे लोकप्रिय डांसिंग और सिंगिंग हस्तियों में गिनी जाती हैं। वह बिग बॉस 11 में भी हिस्सा ले चुकी हैं। उनके निजी जीवन से जुड़ा यह मामला सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों के बीच भी चर्चा तेज हो गई है।

फिलहाल मामले की कानूनी प्रक्रिया जारी है और पुलिस व अदालत पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। यह मामला एक बार फिर घरेलू हिंसा से जुड़े मुद्दों को चर्चा के केंद्र में ले आया है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें