Tuesday, July 14, 2026 03:45:12 AM

पंकज सिंह ने नोएडा को दी विकास परियोजनाओं की सौगात
नोएडा को ₹4.23 करोड़ की सौगात, विधायक पंकज सिंह ने विकास कार्यों को दी नई रफ्तार

विधायक पंकज सिंह ने नोएडा में ₹4.23 करोड़ की सड़क-नाली परियोजनाओं का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य शिविर और वृक्षारोपण अभियान में शामिल होकर जनसेवा व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

नोएडा को ₹423 करोड़ की सौगात विधायक पंकज सिंह ने विकास कार्यों को दी नई रफ्तार
पंकज सिंह ने नोएडा को दी विकास परियोजनाओं की सौगात |

जनसेवा, विकास और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कार्यक्रमों में शामिल होते हुए नोएडा विधायक पंकज सिंह ने क्षेत्रवासियों को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सड़क, नाली निर्माण और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी 16 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

विधायक पंकज सिंह ने ग्राम छिजारसी, चोटपुर, बहलोलपुर, गढ़ी चौखंडी और आसपास की कॉलोनियों के विकास एवं कायाकल्प के लिए करीब ₹4.23 करोड़ की लागत से शुरू होने वाली इन परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन कार्यों को विधायक निधि, त्वरित आर्थिक विकास योजना और राज्यसभा सांसद निधि के माध्यम से पूरा कराया जाएगा।

सड़क, जलनिकासी और बुनियादी सुविधाओं को मिलेगा मजबूती

इन विकास कार्यों के पूरा होने के बाद स्थानीय क्षेत्रों में सड़क व्यवस्था, जलनिकासी और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर विधायक पंकज सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर जीवन को आसान और सुरक्षित बनाना है।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन

इसके बाद विधायक पंकज सिंह ने छिजारसी-चोटपुर कॉलोनी में प्रकाश हॉस्पिटल के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया।

शिविर में लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।

विधायक ने कहा कि आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच दिलाई है। उन्होंने इस जनसेवा कार्य के लिए प्रकाश हॉस्पिटल के चेयरमैन श्री बी.एस. चौहान और उनकी टीम का आभार जताया।

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण

विधायक पंकज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणा से आयोजित 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के तहत सेक्टर-32 स्थित ग्रीन बेल्ट में पौधारोपण किया।

इस दौरान गौतमबुद्ध नगर सांसद महेश शर्मा, भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी पौधे लगाए।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

जन संवाद कार्यक्रम में सुनीं लोगों की समस्याएं

कार्यक्रमों की कड़ी में विधायक पंकज सिंह ने सेक्टर-19, सेक्टर-20 और सेक्टर-40 में आयोजित जन संवाद कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया।

उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके जल्द समाधान के निर्देश दिए।

विधायक पंकज सिंह ने कहा कि विकास, सुशासन, जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण सरकार की प्राथमिकताएं हैं और जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी सर्वोच्च जिम्मेदारी है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें