ग्रेटर नोएडा। विनायक एक्सो प्लाजा पर 8 सितंबर से सीटू संगठन और भवन निर्माण श्रमिक संगठन धरना-प्रदर्शन करेगा। सीटू जिला अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने आरोप लगाया है कि विनायक ग्रुप के मालिक अंकुर मित्तल श्रमिकों को लगातार धोखा दे रहे हैं और बकाया वेतन का भुगतान नहीं कर रहे।
एक करोड़ तीस लाख रुपये से अधिक का बकाया
मैसर्स साई कंस्ट्रक्शन ने विनायक ग्रुप के लिए निर्माण कार्य किया था। काम पूरा होने के बाद भी श्रमिकों को लगभग ₹1,30,17,000 का भुगतान नहीं किया गया है।
कई बार हुए वादे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं
सीटू अध्यक्ष के अनुसार, विनायक ग्रुप ने कई बैठकों में आश्वासन दिया कि बकाया वेतन जल्द दिया जाएगा। लेकिन हर बार प्रदर्शन के दिन वादा करके बाद में मुकर जाता है।
प्रशासन और श्रम विभाग की चुप्पी
-
श्रमिक यूनियन ने जिला श्रमायुक्त को कई बार लिखित शिकायतें सौंपीं।
-
बावजूद इसके, अब तक मजदूरों को उनका मेहनताना नहीं मिला।
8 सितंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन
सीटू ने चेतावनी दी है कि जब तक मजदूरों को बकाया राशि नहीं दी जाती, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। आंदोलन स्थल पर मजदूरों के परिजन भी शामिल होंगे।