सांकेतिक तस्वीर | पाठकराज
पाठकराज
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक एक्सपोमार्ट में आयोजित होने वाले ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025’ को देखते हुए गौतमबुद्धनगर पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। इस दौरान लाखों की संख्या में देश-विदेश से आगंतुकों और विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने की संभावना है। पुलिस ने ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था से बचने के लिए मालवाहक वाहनों पर रोक, यात्री वाहनों के लिए रूट प्लान और पार्किंग की अलग व्यवस्था की घोषणा की है।
मालवाहक वाहनों पर रोक
-
24 से 29 सितंबर तक रोजाना सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक
-
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और एक्सपोमार्ट के आसपास मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
-
दूध, फल, सब्जी और मेडिकल सप्लाई करने वाले वाहनों को छूट दी गई है।
-
दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़ और खुर्जा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।
यात्री वाहनों के लिए रूट प्लान
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन हिंडन कट या गलगोटिया कट से होकर नासा गोलचक्कर पार्किंग तक जाएंगे।
- सूरजपुर और परीचौक से आने वाले वाहन एलजी गोलचक्कर और शारदा गोलचक्कर होते हुए निर्धारित पार्किंग स्थल तक पहुंचेंगे।
- नासा गोलचक्कर की पार्किंग भरने पर वाहन केसीसी, जुबिलिएन्ट और यूनाइटेड कॉलेज की पार्किंग में भेजे जाएंगे।
- ट्रेड शो समाप्त होने के बाद सभी वाहन सीधे पार्किंग से बाहर निकलकर शारदा और एलजी गोलचक्कर होते हुए सूरजपुर, फेस-2 और ककराला की ओर जाएंगे।
- दिल्ली/गाजियाबाद जाने वाले वाहनों को एनएच-24/09 का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
- यमुना एक्सप्रेस-वे और ईस्टर्न पेरिफेरल जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।
पुलिस की अपील
गौतमबुद्धनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग मेट्रो सेवाओं का उपयोग करें, ताकि सड़क पर भीड़ कम हो और आवागमन सुचारू बना रहे।