Tuesday, May 19, 2026 06:16:13 AM

हिंसा ने बढ़ाई चिंता
ट्राइडेंट एंबेसी सोसाइटी में एओए चुनावी रंजिश से युवक की बेरहमी से पिटाई

ग्रेटर नोएडा की ट्राइडेंट एंबेसी सोसाइटी में एओए चुनाव के बाद विवाद से उत्पन्न हिंसा में युवक को बेरहमी से पीटा गया।

ट्राइडेंट एंबेसी सोसाइटी में एओए चुनावी रंजिश से युवक की बेरहमी से पिटाई
मारपीट के वीडियो की तस्वीर | पाठकराज
पाठकराज

ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र की ट्राइडेंट एंबेसी सोसाइटी में एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) चुनाव की रंजिश का मामला हिंसा में बदल गया। बीते दिन सोसाइटी परिसर में 4-5 दबंगों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने उसे जमीन पर गिराकर बार-बार लात-घूंसे मारे और यहां तक कि कुर्सियां उठाकर भी उस पर तोड़ीं। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया और लोग डर के माहौल में वहां से हट गए।

 

चुनावी विरोध पड़ा भारी

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक ने हाल ही में हुए एओए चुनाव में एक गुट का विरोध किया था। इसी को लेकर पहले से रंजिश चली आ रही थी। आरोप है कि इसी नाराजगी में चुनाव हारने से खफा गुट के समर्थकों ने युवक को सोसाइटी मार्केट में घेरकर हमला कर दिया।

 

एफआईआर के बावजूद कार्रवाई नहीं

पीड़ित युवक ने गंभीर चोटों के साथ पुलिस से शिकायत की और बिसरख थाने में एफआईआर दर्ज कराई। लेकिन आरोप है कि अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। इससे पीड़ित परिवार और सोसाइटी के अन्य निवासियों में नाराजगी है।

 

निवासियों में गुस्सा और भय

सोसाइटी के लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। निवासियों ने पुलिस प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने और सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें