Friday, May 22, 2026 08:56:22 AM

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो शुरू
पीएम मोदी का सीएम योगी ने किया स्वागत, इंटरनेशनल ट्रेड शो में अफरा-तफरी

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी द्वारा किया गया। आयोजन में भारी भीड़ और हंगामा हुआ।

पीएम मोदी का सीएम योगी ने किया स्वागत इंटरनेशनल ट्रेड शो में अफरा-तफरी
पीएम नरेंद्र मोदी का आज सुबह हेलीपैड पर स्वागत करते मुख्यमंत्री | पाठकराज
पाठकराज

ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में शुक्रवार को शुरू हुए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ट्रेड शो का तीसरा संस्करण 29 सितंबर तक चलेगा।

 

उद्घाटन समारोह में हंगामा

उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आयोजकों की ओर से क्षमता से अधिक इनविटेशन बांटे जाने की वजह से प्रवेश द्वार पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रवेश न मिलने से गुस्साए आमंत्रितों ने हंगामा शुरू कर दिया। कई जगहों पर धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी की स्थिति देखने को मिली। सुरक्षाकर्मियों को हालात संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

 

व्यापार प्रदर्शनी की खास बातें

  • इस बार रूस भागीदार देश के रूप में शामिल हुआ है।

  • करीब 2,400 प्रदर्शक अपने उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित कर रहे हैं।

  • आयोजकों के अनुसार, लगभग 1.25 लाख B2B (बिजनेस टू बिजनेस) और 4.50 लाख B2C (बिजनेस टू कस्टमर) आगंतुकों के शामिल होने की संभावना है।

  • प्रदर्शनी का उद्देश्य निवेशकों, उद्योगपतियों और आम उपभोक्ताओं को एक ही मंच पर लाना है।

 

सीएम योगी का संदेश

उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यानाथ ने कहा कि यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और आर्थिक क्षमता का परिचायक है। उन्होंने विदेशी निवेशकों और भारतीय कंपनियों से इसे अवसर के रूप में देखने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में निवेश और उद्योग के लिए बेहतर माहौल तैयार किया गया है और यह आयोजन उसी दिशा में बड़ा कदम है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें