Saturday, May 23, 2026 04:54:15 AM

नवरात्रि पर लापरवाही का मामला
मशरूम राइस बाउल की जगह भेज दिया चिकन राइस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नवरात्रि के दौरान ग्रेटर नोएडा में एक गंभीर गलती हुई, जहां एक युवक को मशरूम राइस की जगह चिकन राइस मिला, जिससे बड़ा विवाद हुआ।

ग्रेटर नोएडा। नवरात्रि के पावन दिनों में शहर से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां के एक युवक ने कैलिफोर्निया बुरिटो नामक ब्रांड से ऑनलाइन मशरूम राइस बाउल ऑर्डर किया था। मगर, रेस्टोरेंट ने लापरवाही की हद पार करते हुए उसे चिकन राइस पैक कर भेज दिया।

घटना के बाद युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया, जिसमें उसने बताया कि नवरात्रि जैसे व्रत और आस्था के समय में इस तरह की गलती असहनीय है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग ब्रांड के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

लोगों की नाराजगी

स्थानीय निवासियों और सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बड़े-बड़े रेस्टोरेंट और ब्रांड्स से ग्राहकों को भरोसेमंद सेवा की उम्मीद रहती है। मगर, इस तरह की घटनाएं न सिर्फ आस्था के साथ खिलवाड़ हैं बल्कि ग्राहक अधिकारों का भी उल्लंघन हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस मामले में सख्त कदम उठाना चाहिए और जिम्मेदार रेस्टोरेंट पर जुर्माना लगाना चाहिए। वहीं, युवक का कहना है कि उसे इस गलती से गहरा मानसिक आघात पहुंचा है और वह इसके खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें