Friday, May 22, 2026 04:14:30 AM

खाली प्लॉट में मिला शव
पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

ग्रेटर नोएडा की पायलट कॉलोनी में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव इलाके में सनसनी
पेड़ से लटकता युवक का शव | पाठकराज
पाठकराज

ग्रेटर नोएडा। दादरी विधानसभा क्षेत्र के पायलट कॉलोनी के पास सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खाली प्लॉट में पेड़ से लटका एक अज्ञात युवक का शव मिला। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह करीब 7 बजे पेड़ से लटकते शव को देखा गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। युवक की पहचान व मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस ने आसपास के इलाकों में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें