Monday, March 09, 2026 08:04:56 PM

दर्दनाक सड़क हादसा
सड़क हादसे में दंपति घायल, कार चालक फरार

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 क्षेत्र में बाइक सवार दंपति एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए।

सड़क हादसे में दंपति घायल कार चालक फरार
सांकेतिक तस्वीर | पाठकराज
पाठकराज

ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना 9 अगस्त को हुई जब गांव खैरपुर गुर्जर निवासी अंकित अपनी पत्नी सोनी के साथ बाइक से खुर्जा की ओर जा रहे थे। जैसे ही दंपति यू-टर्न पर पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। अंकित के बाएं पैर और कूल्हे में फ्रैक्चर हो गया। वहीं पत्नी सोनी का बायां हाथ टूटा हुआ है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

 
रिपोर्ट दर्ज करने में देरी का कारण

पीड़ित के पिता सतवीर ने बताया कि वह इलाज में व्यस्त थे, जिसके चलते पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हो गई। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।


सम्बन्धित सामग्री


हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें