Monday, March 16, 2026 11:26:04 AM

चोरियाँ नोएडा में बढ़ीं
नोएडा: तीन थाना क्षेत्रों में चोरों का कहर, लैपटॉप और नकदी समेत कीमती सामान पार

नोएडा में अज्ञात चोरों ने तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लैपटॉप, नकदी और अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया।

नोएडा तीन थाना क्षेत्रों में चोरों का कहर लैपटॉप और नकदी समेत कीमती सामान पार
सांकेतिक तस्वीर | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के तीन थाना क्षेत्रों में चोरों ने धावा बोलते हुए चार लैपटॉप, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने थानों में रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस से चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है।

 

थाना सेक्टर-58
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के मुताबिक, इंजीनियर आयुष कटियार रसूलपुर नवादा सेक्टर-62 में रहते हैं। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि किसी काम से सेक्टर-16 जाने के दौरान उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने दो लैपटॉप, चार्जर, बैग, आईडी कार्ड, कंपनी का डेटा, पर्स, हजारों की नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

थाना बिसरख
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के वैशाली निवासी संभव जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके अनुसार, गौर सिटी-दो स्थित अन्ना डोसा कैंफे में खाना खाते समय उनका बैग चोरी हो गया। बैग में लैपटॉप, तीन हजार रुपये नकद, लैपटॉप चार्जर, आईफोन चार्जर और अन्य सामान रखा था।

 

थाना फेस-3
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामूरा गांव निवासी सुभाष कुमार ने शिकायत दी है कि उनके घर से अज्ञात चोर लैपटॉप, मोबाइल फोन और सात हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। 
तीनों मामलों में पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सम्बन्धित सामग्री




हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें