Friday, June 19, 2026 08:12:04 PM

गौतमबुद्धनगर की 3 दिवसीय विकास प्रदर्शनी का समापन
गौतमबुद्धनगर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का सफल समापन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

गौतमबुद्धनगर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का समापन हुआ। चित्रकला प्रतियोगिता, सेल्फी विद पीएम और विभिन्न विभागों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे।

गौतमबुद्धनगर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का सफल समापन विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
गौतमबुद्धनगर की 3 दिवसीय विकास प्रदर्शनी का समापन |

गौतमबुद्धनगर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनपद गौतमबुद्धनगर में आयोजित तीन दिवसीय "विकास प्रदर्शनी" का तीसरे दिन भी उत्साह के साथ आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी 17 से 19 जून तक पंचशील बालक इंटर कॉलेज, सेक्टर-91, नोएडा में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों, विद्यार्थियों और युवाओं ने भाग लिया।

प्रदर्शनी के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। आयोजन के तीसरे दिन शिक्षा विभाग की ओर से कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 30 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय याकूबपुर की छात्रा राजलक्ष्मी ने पहला, उच्च प्राथमिक विद्यालय वाजिदपुर की छात्रा जानकी ने दूसरा, कंपोजिट विद्यालय याकूबपुर की छात्रा राशि ने तीसरा, कंपोजिट विद्यालय मोमनाथलपुर के छात्र कृष्ण ने चौथा और कंपोजिट विद्यालय याकूबपुर की छात्रा भारती ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की झलक प्रस्तुत की गई, जिसे लोगों ने काफी सराहा। प्रदर्शनी स्थल पर बनाया गया "सेल्फी विद पीएम" पॉइंट भी आकर्षण का केंद्र बना रहा, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री के कटआउट के साथ सेल्फी ली।

प्रदर्शनी में सूचना, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, उद्योग, श्रम, पशुपालन, मत्स्य, वन और सेवायोजन सहित कई विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्राप्त करने संबंधी मार्गदर्शन दिया गया।

तीन दिनों तक चले इस आयोजन में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना और विकास कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें