Thursday, May 21, 2026 08:14:23 PM

30 साल तक फ्यूल सप्लाई का जिम्मा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडियन ऑयल के तीन अत्याधुनिक फ्यूल स्टेशन, यात्रियों और विमानों को मिलेगी बड़ी सुविधा

ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे नए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में इंडियन ऑयल द्वारा तीन आधुनिक फ्यूल स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडियन ऑयल के तीन अत्याधुनिक फ्यूल स्टेशन यात्रियों और विमानों को मिलेगी बड़ी सुविधा
सांकेतिक तस्वीर | पाठकराज
पाठकराज

ग्रेटर नोएडा। जेवर में बन रहा एशिया का सबसे बड़ा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब यात्रियों और विमान सेवाओं के लिए और भी सुविधाजनक होने जा रहा है। एयरपोर्ट परिसर में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से तीन अत्याधुनिक फ्यूल स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। इन पंपों से न केवल विमानों को ईंधन की आपूर्ति होगी, बल्कि आम नागरिक भी यहां से अपने वाहनों में पेट्रोल और डीजल भरवा सकेंगे।

 

30 साल तक फ्यूल सप्लाई का जिम्मा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आगामी 30 वर्षों तक फ्यूल सप्लाई का जिम्मा इंडियन ऑयल को सौंपा गया है। इस दिशा में कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। इंडियन ऑयल नोएडा मंडल के डिवीजनल रिटेल सेल्स हेड सुमित मुंशी ने बताया कि एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले ही सभी फ्यूल स्टेशन पूरी तरह तैयार कर दिए जाएंगे।

 

यात्रियों और आम जनता को भी लाभ

इन फ्यूल स्टेशनों से एयरपोर्ट परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों, टैक्सी चालकों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें ईंधन भराने के लिए एयरपोर्ट के बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। खास बात यह है कि पंप का रास्ता इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि परिसर के अंदर मौजूद वाहनों और बाहर से आने वाले वाहनों—दोनों को आसानी से सुविधा मिल सके।

 

आधुनिक तकनीक से लैस

इंडियन ऑयल के ये फ्यूल स्टेशन अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे, जिससे फ्यूल सप्लाई की प्रक्रिया और भी तेज और सुरक्षित हो जाएगी। इससे एयरपोर्ट को वैश्विक स्तर पर उच्च-स्तरीय सुविधाओं से जोड़ने में मदद मिलेगी।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें