Saturday, May 23, 2026 05:11:06 AM

लखनऊ के विधायक को लंदन में सम्मान
लखनऊ के विधायक राजेश्वर सिंह को लंदन में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, हाउस ऑफ लॉर्ड्स में हुआ आयोजन

लखनऊ के विधायक राजेश्वर सिंह को लंदन में उनके जनसेवा और सामाजिक योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया।

लखनऊ के विधायक राजेश्वर सिंह को लंदन में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान हाउस ऑफ लॉर्ड्स में हुआ आयोजन
साम्मान समारोह में मौजूद नेतागण | पाठकराज
पाठकराज

लखनऊ/लंदन। लखनऊ की सरजमीं से निकले और सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक राजेश्वर सिंह को लंदन में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें यूके इंडिया लीगल पार्टनरशिप संस्था की ओर से जनसेवा, राजनीति और सामाजिक सरोकारों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।

 

हाउस ऑफ लॉर्ड्स में हुआ आयोजन

लंदन की ऐतिहासिक संसद हाउस ऑफ लॉर्ड्स में आयोजित इस समारोह में भारत के केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, देश के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि और विशिष्टजन उपस्थित रहे।

 

राजनीति और समाज सेवा में विशेष योगदान

पूर्व ईडी अधिकारी और वर्तमान में विधायक राजेश्वर सिंह को विशेष रूप से स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सराहा गया। उनकी पहल से सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, रोजगार सृजन और महिला नेतृत्व की कई योजनाएं सफलतापूर्वक चल रही हैं — जिसकी गूंज अब अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच गई है।

 

अंतरराष्ट्रीय मंच पर लखनऊ की आवाज

इस सम्मान को लेकर विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा:

"यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि मेरे क्षेत्र की जनता का है। सरोजिनी नगर की महिलाएं, युवा और उद्यमी इस परिवर्तन के असली भागीदार हैं।"


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें