Saturday, June 14, 2025 08:22:09 AM

विजय रूपाणी की मृत्यु
अहमदाबाद विमान हादसा: पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत, '1206' नंबर बना अंतिम संयोग

विजय रूपाणी की 12 जून 2025 को अहमदाबाद विमान हादसे में मृत्यु हो गई, जिसमें बोइंग 787 के सभी 241 यात्री मारे गए।

अहमदाबाद विमान हादसा पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत 1206 नंबर बना अंतिम संयोग
दिवंगत नेता विजय रूपाणी | पाठकराज
पाठकराज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की गुरुवार, 12 जून 2025 को हुए अहमदाबाद विमान हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा इतना भयावह था कि एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में सवार सभी 241 यात्रियों की मौत हो गई। विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही कुछ मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

रूपाणी अपने परिवार से मिलने ब्रिटेन जा रहे थे। साथ ही, यह हादसा एक अजीब संयोग के रूप में भी दर्ज हो गया है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ‘1206’ नंबर को अपना लकी नंबर मानते थे। उनकी गाड़ियों और स्कूटर का नंबर भी यही था। लेकिन, 12-06 (12 जून) की तारीख ही उनके जीवन की आखिरी तारीख बन गई।

उनके परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, 1206 नंबर उनके जीवन से कई रूपों में जुड़ा था—पहली कार, स्कूटर और कई दस्तावेजों में यह अंक प्रमुखता से रहा। यहां तक कि उनके आवास पर आज भी 1206 नंबर की कार और स्कूटर खड़ी है।

 

कैसे हुआ हादसा?

गुरुवार को विमान ने जैसे ही अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी, वह तकनीकी खराबी के कारण ऊंचाई खो बैठा और कुछ ही पलों में बी.जे. मेडिकल कॉलेज की मेस बिल्डिंग से टकरा गया। इसके बाद वह नजदीक के अतुल्यम हॉस्टल से भी टकराया, जहां डॉक्टरों का स्टाफ रहता था। दोनों इमारतों में आग लग गई और कई लोग झुलस गए। 

 

राजनीतिक और पारिवारिक शोक

पंजाब भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ ने पुष्टि की कि रूपाणी जी पंजाब भाजपा के प्रभारी भी थे। 19 जून को लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के मद्देनजर उनकी यह यात्रा पहले 5 जून से 12 जून तक स्थगित कर दी गई थी। और दुर्भाग्यवश उसी तारीख को यह दुर्घटना हो गई। इस हादसे से न केवल गुजरात बल्कि पूरा देश स्तब्ध है। विजय रूपाणी के निधन से भारतीय राजनीति में एक सशक्त और सौम्य नेता का अंत हो गया है।



सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें