Sunday, March 15, 2026 03:01:48 PM

नोएडा में दुखद घटना
प्रेमिका और नौकरी खोने के डर से शराब पार्टी के बाद युवक ने खुद को मार ली गोली, हालत गंभीर

नोएडा के जेपी कासमास सोसायटी में युवक ने पार्टी के दौरान खुद को गोली मार ली। पुलिस और जांच जारी है, युवक की हालत गंभीर।

प्रेमिका और नौकरी खोने के डर से शराब पार्टी के बाद युवक ने खुद को मार ली गोली हालत गंभीर
फाइल फोटो | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा। सेक्टर 134 स्थित जेपी कासमास सोसायटी के फ्लैट में देर रात चल रही पार्टी के दौरान करीब सवा दो बजे ड्राइवरी का काम करने वाले युवक ने खुद को गोली मार ली। गोली सिर के पिछले हिस्से में घुसते हुए पार हाे गई। युवक का गंभीरावस्था में प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। युवक की डेढ़ माह से नौकरी छूटी होना और प्रेम प्रसंग में निराश होकर कदम उठाना बताया जा रहा है।

पुलिस ने स्वजन की ओर से कोई शिकायत मिलने से इनकार किया है। बुलंदशहर चोला चौकी क्षेत्र के खानपुर गांव का विक्रम ठाकुर जेपी कासमास सोसायटी के केएम टावर 73 के फ्लैट में अपने तीन दोस्तों के साथ किराये रह रहा है। वह डेढ़ माह पहले तक ग्रेटर नोएडा में किसी कारोबारी की कार चलाता था।

शनिवार को था दोस्त का जन्मदिन

वर्तमान में कोई काम नहीं कर रहा था। विक्रम के एक दोस्त का शनिवार को जन्मदिन था। फ्लैट पर आठ-नौ दोस्त मिलकर पार्टी की। देर रात करीब सवा दो बजे सभी सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच विक्रम दूसरे कमरे में गया। अंदर से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर दोस्त कमरे की ओर दौड़े तो तो विक्रम लहुलूूहान अवस्था में गिरा पड़ा था। विक्रम को गंभीरावस्था में नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। विक्रम का आइसीयू में उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अगले 48 घंटे महत्वपूर्ण बताए गए हैं।

किसका था असलाह, जांच जारी

पुलिस की जांच में आया है कि विक्रम का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच तकरार है। इससे वह काफी परेशान चल रहा है। पुलिस ने युवक का मोबाइल कब्जे में लिया है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से आया और वह किसका था। एडीसीपी नोएडा सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि स्वजन की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।


सम्बन्धित सामग्री




हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें