Monday, March 16, 2026 11:25:50 AM

नोएडा मीडिया हाउस हैक
मीडिया हाउस के नेटवर्क में सेंधमारी, पुराना डाटा उड़ाया, रूसी कंटेंट अपलोड

नोएडा के सेक्टर-85 में स्थित मीडिया हाउस के नेटवर्क में हैकिंग की घटना, अज्ञात हैकर्स ने डाटा और वीडियो नष्ट किए। साइबर क्राइम टीम जांच में जुटी।

मीडिया हाउस के नेटवर्क में सेंधमारी पुराना डाटा उड़ाया रूसी कंटेंट अपलोड
सांकेतिक तस्वीर | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा। सेक्टर-85 स्थित एक मीडिया हाउस के नेटवर्क में सेंधमारी कर अहम डाटा को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। अज्ञात हैकर्स ने कंपनी के पुराने वीडियो डिलीट कर दिए और चैनल पर रूसी भाषा में आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड कर दिया। इस घटना से न केवल कंपनी की ब्रांडिंग को नुकसान हुआ, बल्कि दर्शक भी गुमराह हो गए।

कंपनी प्रतिनिधि मोहित कुमार ने बताया कि स्टाफ को नेटवर्क में संदिग्ध गतिविधियों का पता चला, जिसके बाद तुरंत प्रबंधन को सूचित किया गया। जांच करने पर सामने आया कि किसी ने यूट्यूब चैनल में सेंधमारी की है। धीरे-धीरे पुराना डाटा डिलीट किया जा रहा था। चैनल की ब्रांडिंग, कवर इमेज और सेटिंग्स को भी नुकसान पहुंचाया गया। यहां तक कि लाइव स्ट्रीमिंग को बीच में रोक दिया गया और उसकी जगह रूसी भाषा में अनुपयुक्त सामग्री अपलोड कर दी गई।

प्रबंधन का कहना है कि इसका संस्थान से कोई लेना-देना नहीं है और उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए साइबर टीम को लगाया गया है।


सम्बन्धित सामग्री





हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें