Tuesday, May 26, 2026 06:11:12 AM

नोएडा एयरपोर्ट की सुरक्षा में वृद्धि
1030 सीआईएसएफ जवान करेंगे नोएडा एयरपोर्ट की सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास की सुरक्षा के लिए 1030 CISF जवानों की तैनाती को मंजूरी मिली है।

1030 सीआईएसएफ जवान करेंगे नोएडा एयरपोर्ट की सुरक्षा गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी
सांकेतिक तस्वीर | पाठकराज
पाठकराज

ग्रेटर नोएडा। जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए 1030 सीआईएसएफ जवानों की तैनाती को मंजूरी दे दी है। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने शादीशुदा जवानों के लिए 467 फ्लैट किराये पर देने का प्रस्ताव रखा है। वहीं अविवाहित जवानों के लिए एयरपोर्ट परिसर में ही विशेष आवासीय व्यवस्था की जाएगी।

 

मुख्य सचिव की बैठक में बनी सहमति

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुरक्षा, आधारभूत ढांचे और लॉजिस्टिक जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की गई। 10 फ्लैट अधिकारियों के लिए भी तैयार किए जा रहे हैं।

 

नोडल अधिकारी का बयान

प्रोजेक्ट के नोडल अफसर शैलेंद्र भाटिया ने कहा –

"सुरक्षा बलों की तैनाती से एयरपोर्ट की सुरक्षा और मजबूत होगी। हमारा लक्ष्य जवानों को सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना है।"

 

निर्माण कार्य अंतिम चरण में

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण तेजी से पूरा किया जा रहा है और अगले महीने से इसके शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें