Sunday, July 27, 2025 11:30:40 PM

नशे के गिरोह का पर्दाफाश
पुलिस ने गांजा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, छात्रों को बनाते थे नशे का शिकार

ग्रेटर नोएडा की पुलिस ने गांजा से भरी सिगरेट बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। इस गिरोह का मुख्य लक्ष्य कॉलेज के छात्र थे।

पुलिस ने गांजा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़ तीन आरोपी गिरफ्तार छात्रों को बनाते थे नशे का शिकार
पुलिस ने गांजा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार | पाठकराज
पाठकराज

ग्रेटर नोएडा। थाना दनकौर पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गांजा से भरी सिगरेट बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी कॉलेज और विश्वविद्यालयों के छात्रों को निशाना बनाकर नशे की लत लगाने का काम कर रहे थे। आरोपियों के पास से करीब 20 लाख रुपये मूल्य की कोरियन सिगरेट की 7950 डिब्बियां, 03 किलो 10 ग्राम गांजा, 20,120 रुपये नगद और दो लग्जरी कारें बरामद की गई हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई सलारपुर अंडरपास के पास की गई, जहां तीनों आरोपी संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इन्हें धर दबोचा।

 

आरोपियों की पहचान और नेटवर्क

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:

यासीन, निवासी किदवई नगर, थाना बड़ौत, जिला बागपत

शाहरुख, निवासी विजय पार्क, थाना भजनपुरा, दिल्ली

इमरान, निवासी इंद्रापुरी लक्ष्मी गार्डन, थाना लोनी बॉर्डर, जिला गाजियाबाद

तीनों आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे असम से 'मेड इन कोरिया' सिगरेट और गांजा लाते थे, जिसमें गांजा भरकर सिगरेट को ऊंचे दामों पर बेचते थे। एक डिब्बी की कीमत 300 से 500 रुपये तक वसूली जाती थी। मुख्य रूप से कॉलेज और विश्वविद्यालयों के बाहर घूम-घूमकर छात्र-छात्राओं को नशे की लत लगाने का काम करते थे। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें