Monday, March 16, 2026 11:26:16 AM

हत्या का सनसनीखेज मामला
पशु व्यापारी की हत्या, एक लाख रुपये लूटे, चार आरोपियों पर केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा में पशु व्यापारी की संदिग्ध मौत के बाद चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के पास से एक लाख रुपये गायब पाए गए।

पशु व्यापारी की हत्या एक लाख रुपये लूटे चार आरोपियों पर केस दर्ज
थाने में मौजूद परिजनों की फोटो | पाठकराज
पाठकराज

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में पशु व्यापारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मोहम्मद (50), निवासी बिलासपुर कस्बा के रूप में हुई है। उनका शव नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। शव से करीब 10 मीटर दूर उनकी बाइक और कपड़े मिले, जबकि पास रखा एक लाख रुपये गायब थे।

मृतक के भाई यूसुफ ने बताया कि मंगलवार दोपहर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोहम्मद को पशु खरीदने के लिए फोन किया था। इसके बाद वह एक लाख रुपये लेकर बाइक से घर से निकले थे। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

 

चोटों के निशान, हत्या की आशंका

बुधवार को परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार सुबह शव मिलने पर देखा गया कि मृतक की गर्दन और शरीर पर गहरे चोटों के निशान हैं। इससे स्पष्ट होता है कि उनकी निर्दयतापूर्वक हत्या की गई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ईकोटेक प्रथम कोतवाली क्षेत्र के अटाई गांव निवासी विनीत और उसके तीन साथी हत्या में शामिल हैं। बताया गया कि करीब दो महीने पहले पशु खरीदने को लेकर मोहम्मद का विनीत से विवाद हुआ था।

 

पुलिस की कार्रवाई

कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश कर रही हैं।


सम्बन्धित सामग्री


हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें