नोएडा। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के अट्टा मार्केट स्थित एक होटल में दिल्ली पुलिस ने 7 सितंबर को बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने होटल में छिपे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। रेड के दौरान पुलिस ने आरोपियों को नकाबपोश पहनाकर बाहर निकाला, जिसकी पूरी घटना होटल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
स्थानीय पुलिस को नहीं दी सूचना
खास बात यह रही कि दिल्ली पुलिस ने इस रेड की जानकारी स्थानीय नोएडा पुलिस को नहीं दी। अचानक हुई कार्रवाई से होटल प्रबंधन और आसपास के लोग हैरान रह गए। सूत्रों के मुताबिक, मौके से करीब 40 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं।
बड़ी वारदात के बाद होटल में छिपे थे आरोपी
पुलिस सूत्रों का कहना है कि चारों आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद होटल में आकर छिपे हुए थे। उनके खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
होटल संचालक ने दी लिखित सूचना
घटना के बाद होटल संचालक ने पूरी जानकारी लिखित में स्थानीय पुलिस को दी है। नोएडा पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और दिल्ली पुलिस से समन्वय कर पूरी जानकारी जुटा रही है।
CCTV फुटेज में कैद कार्रवाई
होटल के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर नकाब पहनाकर बाहर निकाला। हालांकि पुलिस अधिकारियों की ओर से अब तक बरामदगी और आरोपियों की पहचान को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।