Saturday, September 05, 2026 04:22:03 PM

स्व. स्वदेश चोपड़ा की 11वीं पुण्यतिथि पर नोएडा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर |

स्व. श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नोएडा के सेक्टर-63, बहलोलपुर स्थित जीवन अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हृदय, शुगर, बीपी, यूरिक एसिड और थायराइड सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच मुफ्त में की गईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह और एसीपी दीक्षा सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास जैन, राकेश यादव, ओमवीर यादव सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत फीता काटकर और स्व. स्वदेश चोपड़ा जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने वाले लोगों और डॉक्टरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

 


सम्बन्धित सामग्री











हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें