Saturday, October 10, 2026 10:56:04 PM

गोमतीनगर युवती को कार से टक्कर
जनेश्वर मिश्र पार्क के पास युवती को कार से टक्कर मारने का आरोप, परिचित युवक गिरफ्तार

लखनऊ के गोमतीनगर में युवती को कार से टक्कर मारने का आरोप, पुलिस ने शहनवाज अली को पकड़ा। दानिश की तलाश जारी।

जनेश्वर मिश्र पार्क के पास युवती को कार से टक्कर मारने का आरोप परिचित युवक गिरफ्तार
गोमतीनगर युवती को कार से टक्कर |

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-4 के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर फरार होने का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में अपने परिचित युवक पर कार से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, युवती ने बताया कि वह शहनवाज अली के साथ रिलेशनशिप में थी। बुधवार सुबह वह जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-4 के पास चाय पीने गई थी। इसी दौरान शहनवाज अली अपने दोस्त दानिश और दो अन्य युवतियों के साथ कार से वहां पहुंचा।

अन्य युवतियों के साथ संबंध को लेकर विवाद का आरोप

युवती का आरोप है कि अन्य युवतियों के साथ संबंध को लेकर विरोध करने पर शहनवाज अली और दानिश ने उसके साथ विवाद किया और गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों कार लेकर वहां से जाने लगे।

युवती के मुताबिक, उसने कार को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान शहनवाज अली ने उसे कार से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर शहनवाज अली को पकड़ लिया है, जबकि दानिश की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें