Saturday, October 10, 2026 11:02:37 PM

सीएम योगी ने अनिल शर्मा को दी श्रद्धांजलि
सीएम योगी ने दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को दी श्रद्धांजलि, हेलीपैड पर एवन चौधरी ने की शिष्टाचार भेंट

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिकारपुर पहुंचकर दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को श्रद्धांजलि दी। हेलीपैड पर एवन चौधरी ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।

सीएम योगी ने दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को दी श्रद्धांजलि हेलीपैड पर एवन चौधरी ने की शिष्टाचार भेंट
सीएम योगी ने अनिल शर्मा को दी श्रद्धांजलि |

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिकारपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा विधायक और पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय अनिल शर्मा के निधन पर आयोजित शोक सभा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शिकारपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शासन और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैदी बरती गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीपैड पर पहुंचते ही वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत किया।

इसी दौरान स्थानीय एवन चौधरी बड़ौदा, जिला अध्यक्ष बी पैक्स कर्मचारी संघ बुलंदशहर एवं मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा, को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हेलीपैड पर मुलाकात करने का अवसर मिला। एवन चौधरी ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की और शिकारपुर की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त किया।

स्वर्गीय अनिल शर्मा को याद करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनका निधन समाज और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दौरान अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग क्षेत्र से पहुंचे।

शिकारपुर में मुख्यमंत्री के आगमन और स्वर्गीय अनिल शर्मा को श्रद्धांजलि देने के दौरान पूरा क्षेत्र भावुक नजर आया।


सम्बन्धित सामग्री



हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें