Saturday, September 05, 2026 04:37:13 PM

बदायूं में शराब को लेकर पुलिसकर्मियों में मारपीट
बंद शराब की दुकान के बाहर पुलिसकर्मियों में मारपीट, वीडियो वायरल

बदायूं में शराब को लेकर पुलिसकर्मियों में मारपीट, वीडियो वायरल। हेड कांस्टेबल निलंबित, दो पीएसी जवानों पर कार्रवाई की तैयारी।

बंद शराब की दुकान के बाहर पुलिसकर्मियों में मारपीट वीडियो वायरल
बदायूं में शराब को लेकर पुलिसकर्मियों में मारपीट |

बदायूं जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की नवादा पुलिस चौकी के अंतर्गत सोमवार देर रात बंद शराब की दुकान के बाहर शराब पहले लेने को लेकर पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हेड कांस्टेबल और पीएसी के दो जवानों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।

घटना रात करीब 11 बजे के बाद की बताई जा रही है। वायरल हुए करीब पांच मिनट के दो वीडियो में रात 11:18 बजे से 11:23 बजे तक मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो में पहले पुलिसकर्मियों के बीच बातचीत होती है, जिसके बाद गाली-गलौज शुरू हो जाती है और फिर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगते हैं।

मौके पर मौजूद कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश करते दिखाई दिए, लेकिन पुलिसकर्मी काफी उग्र नजर आए। मारपीट करते-करते सभी सड़क तक पहुंच गए, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जांच में सामने आया कि डायल-112 में तैनात हेड कांस्टेबल धीरेंद्र और पीएसी की नौवीं बटालियन मुरादाबाद में तैनात लवली और रमन शराब लेने पहुंचे थे। इसी दौरान पहले शराब लेने को लेकर विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया। वीडियो में पीएसी के दोनों जवान हेड कांस्टेबल पर भारी पड़ते नजर आए और उसे नीचे गिराकर पीटा।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। एसएसपी अंकिता शर्मा ने प्रारंभिक जांच के आधार पर हेड कांस्टेबल धीरेंद्र को निलंबित कर दिया है। वहीं, पीएसी के दोनों जवानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पीएसी मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है।

एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हेड कांस्टेबल को निलंबित किया गया है और पीएसी के दोनों जवानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।

अब इस पूरे मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई क्या होती है, इस पर नजर रहेगी।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें