Saturday, September 05, 2026 02:15:43 AM

यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

सीएम योगी ने 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देने का ऐलान किया। साथ ही 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू की।

यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी सीएम योगी का बड़ा ऐलान
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देने का बड़ा ऐलान किया। यह घोषणा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में की गई।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं के केंद्र में बेटियां हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है और उनकी सुरक्षा अब सिर्फ किस्मत पर नहीं, बल्कि सिस्टम और तकनीक पर आधारित है।

मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय बेटियों की सुरक्षा को लेकर डर का माहौल था। उन्होंने दावा किया कि अब स्थिति बदल चुकी है और बेटियों के साथ अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा

कार्यक्रम में सीएम योगी ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना की शुरुआत भी की।

इस योजना के तहत 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए पात्र महिलाओं को विशेष स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे। सरकार के मुताबिक, रोजाना करीब 88,438 महिला यात्रियों को इसका लाभ मिलने का अनुमान है।

रक्षाबंधन पर भी मुफ्त यात्रा

सीएम योगी ने बताया कि 27, 28 और 29 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को उनके एक सहयात्री के साथ मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी।

इसके बाद 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को नियमित रूप से मुफ्त बस यात्रा का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का नाम लोकमाता अहिल्याबाई के नाम पर इसलिए रखा गया है, क्योंकि वह साहस और स्वाभिमान की प्रतीक मानी जाती हैं।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें