Thursday, October 08, 2026 06:12:35 PM

बृजेश पाठक अनिल शर्मा निधन शोक
पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के निधन पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जताया शोक, परिजनों से की मुलाकात

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पूर्व मंत्री और शिकारपुर के पूर्व विधायक अनिल शर्मा के निधन पर शोक जताया और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के निधन पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जताया शोक परिजनों से की मुलाकात
बृजेश पाठक अनिल शर्मा निधन शोक |

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यमंत्री और शिकारपुर के पूर्व विधायक अनिल शर्मा के निधन पर गहरा दुख जताया। शनिवार को उपमुख्यमंत्री मेरठ-बदायूं हाईवे स्थित रानी वाले चौराहे के पास अवंतिका बैंक्वेट एंड रिसोर्ट पहुंचे।

यहां उन्होंने दिवंगत नेता के पुत्र कुश शर्मा और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। बृजेश पाठक ने परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

उपमुख्यमंत्री ने अनिल शर्मा को याद करते हुए कहा कि वे भाजपा के निष्ठावान जनप्रतिनिधि और बुलंदशहर के प्रतिष्ठित जननेता थे। उन्होंने विधायक और मंत्री के रूप में प्रदेश और समाज की सेवा पूरी संवेदनशीलता और निष्ठा के साथ की। उनका निधन राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

बृजेश पाठक ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों में जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह मौजूद रहे।

वहीं, जनप्रतिनिधियों और भाजपा संगठन के प्रमुख नेताओं में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज, बुलंदशहर विधायक प्रदीप चौधरी, डिबाई विधायक चन्द्रपाल लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीके शर्मा, सहित कुलदीप शर्मा, कपिल आर्य और राहुल चौधरी मौजूद रहे।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंचे और सभी ने दिवंगत नेता अनिल शर्मा के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें