खरड़ हत्याकांड नरेंद्र कश्यप |
खरड़ गांव में स्वर्गीय जयसिंह कश्यप की हत्या के बाद राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद और न्याय का भरोसा दिलाया।
राज्यमंत्री ने अपने स्तर से पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही शासन की ओर से अनुमन्य आर्थिक सहायता दिलाने के लिए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। राज्यमंत्री ने दो दिन के भीतर शेष आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा है।
नरेंद्र कश्यप ने कहा कि घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रत्येक आरोपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि वह स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का अनुरोध करेंगे।
राज्यमंत्री ने स्पष्ट कहा, “दोषियों को किसी भी कीमत पर संरक्षण नहीं मिलेगा। पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।”