मुजफ्फरनगर शिव चौक खुला सीवर |
मुजफ्फरनगर शहर के प्रमुख शिव चौक के पास खुले पड़े सीवर का ढक्कन राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिनों से सीवर का ढक्कन खुला पड़ा है, जिसके चलते कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
बताया गया कि कल रामलीला टिल्ला निवासी करण भी खुले सीवर की वजह से घायल हो गए। वहीं, शिव चौक जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह खुला सीवर लगातार खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक कई लोग यहां गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि खुले सीवर की जानकारी होने के बावजूद नगरपालिका की ओर से अब तक इसे बंद कराने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
लोगों ने नगरपालिका से मांग की है कि खुले सीवर को तत्काल बंद कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को होने से रोका जा सके।