Friday, November 13, 2026 08:00:46 PM

जेवर एयरपोर्ट मोदी नाम किसान मुद्दे
जेवर एयरपोर्ट का नाम PM मोदी के नाम पर रखने पर विधायकों ने जताया आभार, किसानों के मुद्दों पर CM योगी से हुई चर्चा

जेवर एयरपोर्ट का नाम PM मोदी के नाम पर रखने पर विधायक धीरेंद्र सिंह ने CM योगी का आभार जताया। मुलाकात में किसानों के मुआवजे और लंबित मांगों पर भी चर्चा हुई।

जेवर एयरपोर्ट का नाम pm मोदी के नाम पर रखने पर विधायकों ने जताया आभार किसानों के मुद्दों पर cm योगी से हुई चर्चा
जेवर एयरपोर्ट मोदी नाम किसान मुद्दे |

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, जेवर का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखे जाने के फैसले पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और अनूपशहर विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनका और उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद का आभार जताया। इस दौरान गौतमबुद्धनगर के किसानों की लंबित मांगों और उनकी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास, 5 कालीदास मार्ग पर हुई इस मुलाकात में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर एयरपोर्ट का नामकरण पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और वैश्विक पहचान के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं। यह फैसला जेवर और गौतमबुद्धनगर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा।

किसानों की समस्याओं पर भी हुई चर्चा

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान गौतमबुद्धनगर के किसानों की लंबे समय से लंबित मांगों पर भी बातचीत हुई। इनमें भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याएं, अतिरिक्त मुआवजा, आबादी के भूखंड और किसानों के अन्य न्यायोचित अधिकार शामिल रहे।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि क्षेत्र के किसानों ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, यमुना एक्सप्रेसवे और औद्योगिक विकास जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए अपनी जमीन देकर प्रदेश के विकास में अहम योगदान दिया है। ऐसे में उनकी समस्याओं का समय पर और न्यायपूर्ण समाधान जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने दिया किसानों को न्याय का भरोसा

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने देगी। किसानों के उचित अधिकारों और हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है और उनकी लंबित समस्याओं का कानून के अनुसार समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस मौके पर धीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसान क्षेत्र के विकास की असली नींव हैं। उनके त्याग और सहयोग से ही जेवर वैश्विक पहचान की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक है, जब किसानों के सम्मान, अधिकारों और खुशहाली का भी ध्यान रखा जाए।

विधायक ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में क्षेत्र का औद्योगिक और आर्थिक विकास आगे बढ़ेगा और साथ ही किसानों के अधिकारों की रक्षा भी सुनिश्चित होगी।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें