Friday, November 13, 2026 12:55:29 PM

हादसे में घायल चौकी प्रभारी अरुण चाहर की मौत
सड़क हादसे में स्टेडियम चौकी प्रभारी अरुण चाहर की मौत, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में स्टेडियम चौकी प्रभारी अरुण चाहर की मौत हो गई। पुलिस लाइन में अधिकारियों और कर्मचारियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

सड़क हादसे में स्टेडियम चौकी प्रभारी अरुण चाहर की मौत पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि
हादसे में घायल चौकी प्रभारी अरुण चाहर की मौत |

मुजफ्फरनगर। सड़क हादसे में घायल हुए सिविल लाइन थाना क्षेत्र की स्टेडियम चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण चाहर की उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। सोमवार को मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में अधिकारियों और कर्मचारियों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दिवंगत दरोगा के परिजन भी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर की रात जानसठ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान उपनिरीक्षक अरुण चाहर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह सरकारी कार्य से जानसठ गए थे और वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), जानसठ में भर्ती कराया। यहां से उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी अमृत जैन और एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के कारणों की जांच के लिए विशेष टीम भी गठित की गई है।

पुलिस लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एसएसपी सूरज कुमार राय, एसपी सिटी अमित जैन समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत उपनिरीक्षक को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुजफ्फरनगर पुलिस ने उनके निधन पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें