Friday, November 13, 2026 02:04:13 PM

मुजफ्फरनगर में रिसाइक्लिंग इकाई का बॉयलर सील
मुजफ्फरनगर में प्रदूषण फैलाने वाली रिसाइक्लिंग इकाई पर कार्रवाई, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बॉयलर किया सील

मुजफ्फरनगर के ग्राम तलड़ा में बिना उपचारित पानी के निस्तारण पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हिमालया ग्रीन रिसाइक्लिंग का बॉयलर सील किया।

मुजफ्फरनगर में प्रदूषण फैलाने वाली रिसाइक्लिंग इकाई पर कार्रवाई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बॉयलर किया सील
मुजफ्फरनगर में रिसाइक्लिंग इकाई का बॉयलर सील |

मुजफ्फरनगर में प्रदूषण नियंत्रण नियमों की अनदेखी करने वाली एक रिसाइक्लिंग इकाई के खिलाफ उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त कार्रवाई की है। जनपद के ग्राम तलड़ा स्थित मैसर्स हिमालया ग्रीन रिसाइक्लिंग का बॉयलर सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई इकाई में ईटीपी (Effluent Treatment Plant) का संचालन नहीं किए जाने और बिना उपचारित पानी का निस्तारण किए जाने के मामले में की गई है।

जानकारी के अनुसार, मैसर्स हिमालया ग्रीन रिसाइक्लिंग द्वारा ईटीपी का संचालन नहीं किया जा रहा था। इसके चलते इकाई से निकलने वाले दूषित पानी को बिना उपचारित किए निस्तारित किए जाने का मामला सामने आया। इसे पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण मानकों का उल्लंघन मानते हुए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इकाई के खिलाफ बंदी आदेश (Closure Order) जारी किया था।

बंदी आदेश के अनुपालन में संबंधित अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए इकाई में स्थापित बॉयलर को सील कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान जेई राजा गुप्ता मौजूद रहे।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की इस कार्रवाई को पर्यावरणीय नियमों के पालन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि इकाई प्रबंधन की ओर से नियमों के अनुपालन के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें