Thursday, October 08, 2026 07:01:33 PM

खतौली हत्या का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार
खतौली में युवक की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली में पुलिस और एसओजी ने अतुल हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर शव, चाकू और मोटरसाइकिल बरामद हुई।

खतौली में युवक की हत्या का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार
खतौली हत्या का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार |

मुजफ्फरनगर के थाना खतौली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने हत्या के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर लापता युवक अतुल पुत्र संतपाल, निवासी गांव भैंसी, थाना खतौली का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त 2026 को अतुल के लापता होने की सूचना उसके परिजनों ने थाना खतौली पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले।

इन सुरागों के आधार पर पुलिस ने सोनू पुत्र अजयपाल, उम्र करीब 19 वर्ष और तालिब पुत्र दिलशाद, उम्र करीब 22 वर्ष, दोनों निवासी गांव भैंसी को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर अतुल का शव बरामद किया गया। इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल चाकू और एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों ने घटना के बाद सबूत छिपाने की कोशिश की थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 291/2026 के तहत धारा 140(1), 103(1), 238, 5(5) बीएनएस और 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट में कार्रवाई की है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें