मुजफ्फरनगर में भव्य दीपावली मिलन समारोह |
मुजफ्फरनगर। जनपद के भोपा रोड स्थित विश्वकर्मा उत्सव मंडप में हिन्दू संघर्ष समिति के बैनर तले भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार के प्रयासों से विभिन्न हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह में जनप्रतिनिधियों के साथ कई हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में हिन्दू रक्षा दल की विशेष सहभागिता रही। इस दौरान सभी ने आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए एक-दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में हिन्दू रक्षा दल के महानगर अध्यक्ष आशीष शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष हेमन्त शर्मा, महासचिव अभिषेक शर्मा, सुरक्षा प्रमुख सूरज त्यागी और अंकित बालियान, मीडिया प्रभारी अंशुल पाल, विवेक शर्मा, विशाल शर्मा, छात्र सभा नगर अध्यक्ष आकाश सैनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा अजय सैनी, नंदू सैनी, अर्जुन सैनी, प्रिंस सैनी, तनिष्क पाल, हर्ष गुप्ता, रवि कुमार, सागर जैन, अश्वनी सैनी, विशाल कश्यप, मोहित चौधरी, प्रज्वल पाल, प्रणव पाल, हिमांशु पाल, अक्षित शर्मा, उदित पाल, सोनू पाल, निकुल चौधरी, शुभम चौधरी, बहादुर राठी, अंकुर चौधरी, सुशील पांचाल, हिमांशु चौधरी, शैंकी मलिक, छोटू चौधरी, हर्ष शर्मा, प्रदीप पाल, माणिक पाल, विशाल पाल, वंश पाल और विनीत पाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विभिन्न हिन्दू संगठनों की सामूहिक भागीदारी से समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकजुटता, आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया।