Thursday, October 08, 2026 07:11:02 PM

मुजफ्फरनगर अम्बा प्लांट गार्ड मौत
मुजफ्फरनगर के अम्बा प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरनगर के अम्बा प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुजफ्फरनगर के अम्बा प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड का शव मिलने से हड़कंप जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर अम्बा प्लांट गार्ड मौत |

मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर क्षेत्र में एनएच-58 स्थित अम्बा प्लांट में एक सिक्योरिटी गार्ड का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। शव प्लांट के दूसरे गेट के ऊपर मिला, जिसके बाद प्लांट में मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

मृतक की पहचान करीब 25 वर्षीय कुलदीप पुत्र सतेंद्र, निवासी राजापुरवा, थाना गोसाईगंज, जनपद कन्नौज के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, कुलदीप पिछले करीब दो साल से अम्बा प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम कर रहा था। उसके पिता सतेंद्र भी करीब 15 वर्षों से सिक्योरिटी का काम कर रहे हैं।

बताया गया है कि कुलदीप शादीशुदा था और उसकी पत्नी कन्नौज में रहती है। प्लांट के दूसरे गेट के ऊपर उसका शव मिलने के बाद प्लांट प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

CCTV फुटेज भी खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने प्लांट में मौजूद कर्मचारियों और प्रबंधन से घटना के संबंध में जानकारी ली है। इसके साथ ही परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से पहले और बाद की गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सके।

अम्बा प्लांट के मैनेजर सुधीर सहरावत के मुताबिक, कुलदीप पिछले दो वर्षों से प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में ड्यूटी कर रहा था। उसका शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की जानकारी पुलिस ने कुलदीप के परिजनों को दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और अन्य परिजन कन्नौज से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल कुलदीप की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच, सीसीटीवी फुटेज और प्लांट में मौजूद कर्मचारियों से मिली जानकारी के आधार पर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुर क्षेत्र में एनएच-58 स्थित अम्बा प्लांट में करीब 25 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड कुलदीप का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। CCTV फुटेज भी खंगाली जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें