Saturday, September 05, 2026 02:03:06 AM

प्रयागराज में ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़
प्रयागराज में ड्रग्स की बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 राज्यों से 21 गिरफ्तार

प्रयागराज में MBVV क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। 3 राज्यों में कार्रवाई के दौरान 21 लोग गिरफ्तार और करीब 140 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई।

प्रयागराज में ड्रग्स की बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ 3 राज्यों से 21 गिरफ्तार
प्रयागराज में ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ |

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाराष्ट्र की मीरा रोड पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मीरा-भायंदर, वसई-विरार यानी MBVV पुलिस क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में ड्रग्स बनाने वाली एक बड़ी फैक्ट्री का पता लगाकर उसे बंद कर दिया।

इस ड्रग्स मामले की जांच जून में महाराष्ट्र के नालासोपारा से शुरू हुई थी। वहां 112 ग्राम MD जब्त होने के बाद जांच का दायरा महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने मुंबई, जलगांव, गुजरात, कल्याण, नेरुल और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बड़े स्तर पर कार्रवाई की।

3 राज्यों में छापेमारी, 21 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने तीन राज्यों में छापेमारी कर अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में करीब 140 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है।

जांच में कल्याण के कुख्यात ‘जालिम गैंग’ और कुछ पढ़े-लिखे लोगों की कथित संलिप्तता भी सामने आई है। गिरफ्तार लोगों में एक इंजीनियर भी शामिल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त कौशिक ने ANI को बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम प्रयागराज पहुंची और ड्रग नेटवर्क की जांच के दौरान इस ड्रग निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

‘जालिम गैंग’ से कथित कनेक्शन

पुलिस आयुक्त ने बताया कि तीन राज्यों में अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और लगभग 140 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो का कथित संबंध कल्याण के ‘जालिम गैंग’ से है। इनमें से एक आरोपी के खिलाफ हत्या और जबरन वसूली जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस गैंग के सदस्य ड्रग्स के वितरण नेटवर्क में भी शामिल हैं।

विदेशों से कनेक्शन के भी संकेत

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जांच के दौरान भारत की सीमाओं के बाहर भी संभावित संबंध होने के संकेत मिले हैं। हालांकि, इन संबंधों की पुष्टि के लिए अभी आगे की जांच जरूरी है।

गिरफ्तार किए गए ज्यादातर आरोपी ग्रेजुएट हैं। इनमें एक इंजीनियर समेत कई उच्च शिक्षित लोग शामिल हैं। पुलिस पूरे ड्रग नेटवर्क की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें