Thursday, October 08, 2026 06:14:54 PM

मुजफ्फरनगर में पुलिस पूर्ण सुरक्षा पर है
मुजफ्फरनगर में पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और CCTV से निगरानी

मुजफ्फरनगर में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और CCTV से निगरानी की जा रही है।

मुजफ्फरनगर में पुलिस अलर्ट संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और cctv से निगरानी
मुजफ्फरनगर में पुलिस पूर्ण सुरक्षा पर है |

मुजफ्फरनगर में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील और महत्वपूर्ण जगहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर पुलिसकर्मी एंटी रॉयट इक्विपमेंट के साथ मुस्तैद हैं। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों और CCTV कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है।

इसके साथ ही क्यूआरटी टीम और एलआईयू को भी सक्रिय रखा गया है, ताकि अगर कोई आकस्मिक स्थिति सामने आती है तो पुलिस तुरंत कार्रवाई कर सके।

पुलिस अधिकारी लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।

साथ ही पुलिस ने साफ कहा है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने, अराजकता फैलाने या अफवाह फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने लोगों से अपील की है कि शांति और सौहार्द बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या अपुष्ट खबर को शेयर करने से बचें।

अगर किसी को कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है, तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें