डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर पर डटे सपा नेता |
उत्तर प्रदेश में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मुजफ्फरनगर के डीएवी इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सुबह से ही कमान संभाल ली है।
समाजवादी पार्टी के स्नातक एमएलसी प्रत्याशी प्रमेंद्र सिंह भाटी एडवोकेट और शिक्षक प्रत्याशी डॉ. नितिन तोमर के समर्थन में पार्टी नेता पूरी तरह सक्रिय नजर आए। मतदान प्रक्रिया के दौरान समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष बोबी त्यागी और सपा नेता साजिद हसन समेत कई अन्य प्रमुख नेता डीएवी इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर सुबह से ही डटे रहे।
नेताओं ने यहाँ मतदान व्यवस्था का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं के साथ पूरी मुस्तैदी से जिम्मेदारी संभाली। इसके साथ ही अन्य मतदान केंद्रों पर भी समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं ने पहुंचकर चुनाव की कमान अपने हाथों में ली और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी। पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।