Friday, November 13, 2026 01:31:24 PM

मैनपुरी किशनी MLC मतदान विवाद
मैनपुरी: किशनी में एमएलसी मतदान के दौरान सियासी गर्मी, पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई नोकझोंक

किशनी में एजेंट को रोके जाने पर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में हंगामा हुआ, जिसे नेताओं और पुलिस ने शांत कराया।

मैनपुरी किशनी में एमएलसी मतदान के दौरान सियासी गर्मी पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई नोकझोंक
मैनपुरी किशनी MLC मतदान विवाद |

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को हो रहे मतदान के दौरान मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में माहौल गरमा गया। किशनी ब्लॉक परिसर स्थित पोलिंग बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इंस्पेक्टर के टोकने पर बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, मतदान केंद्र पर एक भाजपा एजेंट के बार-बार बाहर आने-जाने को लेकर इंस्पेक्टर श्रीकृष्ण सिंह ने उन्हें रोक दिया। इसी बात पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और पुलिसकर्मियों के साथ उनकी तीखी बहस शुरू हो गई, जिससे कुछ देर के लिए बूथ पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

नेताओं के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला

विवाद की खबर मिलते ही भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राहुल राठौर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। वहीं, थानाध्यक्ष गगन गौड़ ने भी स्थिति संभालते हुए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने का भरोसा दिया।

सीओ का बयान

पूरे मामले पर सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। बूथ के भीतर-बाहर हो रहे एजेंटों को पुलिस ने केवल नियमों के तहत रोका था, जिस पर मामूली बहस हो गई थी। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मतदान सुचारू रूप से जारी है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें