Saturday, October 10, 2026 11:02:04 PM

गाजियाबाद आरटीओ भ्रष्टाचार बाबू सस्पेंड
गाजियाबाद RTO कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, बाबू सस्पेंड

गाजियाबाद RTO कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोपों को लेकर संगठनों ने ज्ञापन दिया। शिकायत के बाद संबंधित बाबू को सस्पेंड किए जाने की बात कही गई।

गाजियाबाद rto कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप बाबू सस्पेंड
गाजियाबाद आरटीओ भ्रष्टाचार बाबू सस्पेंड |

राष्ट्रीय संयुक्त सर्वशक्ति मोर्चा समेत कई संगठनों की ओर से गाजियाबाद के आरटीओ कार्यालय में कथित अभद्रता, धमकी, मोबाइल क्षतिग्रस्त करने, अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ज्ञापन दिया गया। संगठन की ओर से बताया गया कि शिकायत के बाद आरटीओ अधिकारियों ने संबंधित बाबू को सस्पेंड कर दिया है।

बताया गया कि भारतीय किसान यूनियन (अन्नदाता), राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत और राष्ट्रीय संयुक्त सर्वशक्ति मोर्चा ने भारतीय किसान यूनियन तेवतिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव सिंह को अपना समर्थन दिया है। संगठनों का कहना है कि किसानों और आम लोगों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और कथित भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और मनमानी के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

संगठनों की ओर से गाजियाबाद आरटीओ कार्यालय पर दर्जनों किसान संगठनों और आम लोगों के साथ धरना-प्रदर्शन और सत्याग्रह करने की बात कही गई है। बताया गया कि यह आंदोलन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 16 सितंबर के कार्यक्रम की तैयारी में जुटने की अपील की गई थी।

कार्यक्रम और संगठन से जुड़े लोगों में महेश मीणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, गौरव सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष तेवतिया, सूरज चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष, नीटू सिरोही, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दलवीर ठाकुर, प्रदेश महामंत्री, सुमन अग्रवाल, शिवेंद्र अवस्थी, जिला अध्यक्ष, सचिन शर्मा, उपाध्यक्ष, हिमांशु शर्मा, जिला मंत्री, प्रदीप भारती, जिला सचिव और उदित शर्मा, जिला मंत्री समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


सम्बन्धित सामग्री


हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें