Thursday, October 08, 2026 06:06:37 PM

खतौली में महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर के खतौली में महिला से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली में महिला से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी भूरा उर्फ कामिल को गिरफ्तार कर लिया। मामले में धारा 74 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है।

मुजफ्फरनगर के खतौली में महिला से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
खतौली में महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार |

मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक युवक महिला के साथ छेड़छाड़ करता दिखाई दे रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर खतौली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। महिला से जुड़े अपराध को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए थाना खतौली पर पुलिस टीमों का गठन कराया।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों की मदद से आरोपी की पहचान की। इसके बाद 23 सितंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूरा उर्फ कामिल पुत्र इलियास, निवासी इस्लामाबाद भूड, कस्बा व थाना खतौली, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 35 वर्ष बताई गई है।

इस मामले में थाना खतौली में मुकदमा संख्या 312/2026, धारा 74 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, हेड कांस्टेबल मुनीश शर्मा, कांस्टेबल श्यौवीर तेवतिया, कांस्टेबल विवेक कुमार और हेड कांस्टेबल विकास कुमार शामिल रहे।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें