Sunday, August 16, 2026 10:29:16 AM

KGBV बालिकाओं का मलकपुर में खेल आयोजन
मलकपुर स्टेडियम में KGBV बालिकाओं ने दिखाया खेल प्रतिभा का दम, मंडल स्तर के लिए हुआ चयन

गौतम बुद्ध नगर के मलकपुर स्टेडियम में KGBV बालिकाओं की जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। दादरी, दनकौर और जेवर की छात्राओं ने कबड्डी, खो-खो समेत कई खेलों में प्रतिभाग किया।

मलकपुर स्टेडियम में kgbv बालिकाओं ने दिखाया खेल प्रतिभा का दम मंडल स्तर के लिए हुआ चयन
KGBV बालिकाओं का मलकपुर में खेल आयोजन |

गौतम बुद्ध नगर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय (KGBV) की बालिकाओं के लिए जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम के निर्देशन और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राहुल पवार व जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) श्री विनय प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता मलकपुर स्टेडियम में आयोजित हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने की। उन्होंने रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय दादरी, दनकौर और जेवर की बालिकाओं ने हिस्सा लिया।

खेल प्रतियोगिता के दौरान बालिकाओं ने कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद और 200 मीटर, 400 मीटर व 600 मीटर दौड़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला व्यायाम शिक्षक श्री सतीश नागर ने टॉस कराकर जेवर और दनकौर की टीमों के बीच मुकाबला कराया। इसके बाद विजेता टीम और दादरी की टीम के बीच फाइनल मुकाबला आयोजित हुआ। जनपद स्तर पर चयनित बालिकाओं की टीम अब मंडल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी, जहां से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए आगे बढ़ेंगी।

प्रतियोगिताओं का सफल और निष्पक्ष संचालन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक आशीष नागर, कुलदीप नागर और जगवीर शर्मा ने कराया। इस अवसर पर जेवर की नोडल श्रीमती अनामिका शर्मा, दनकौर की ज्योतिर्मयी पांडे और दादरी की अर्चना पांडे सहित तीनों विद्यालयों की वार्डन और व्यायाम शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें