Thursday, October 08, 2026 07:03:29 PM

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 क्विज
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 की शुरुआत, क्विज के जरिए युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच

गौतमबुद्धनगर में VBYLD-2027 के जिला स्तरीय पोस्टर का शुभारंभ हुआ। 15-29 वर्ष के युवा 30 सितंबर तक विकसित भारत क्विज में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय युवा नेतृत्व अभियान से जुड़ सकते हैं।

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 की शुरुआत क्विज के जरिए युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 क्विज |

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 की शुरुआत ‘विकसित भारत क्विज’ के साथ हो गई है। युवाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गौतमबुद्धनगर में जिला स्तरीय पोस्टर का शुभारंभ किया गया।

जिला स्तरीय पोस्टर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) शव्या गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम. एम. मणि त्रिपाठी और MY Bharat के उप निदेशक शिवेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विकसित भारत क्विज देशभर के 15 से 29 वर्ष की उम्र के युवाओं को नेतृत्व, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रहा है। इसके साथ ही युवा विकसित भारत @2047 को लेकर अपने विचार भी सामने रख सकेंगे।

MY Bharat पोर्टल पर क्विज का आयोजन 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। क्विज के बाद प्रतिभागियों के लिए निबंध चुनौती, जिला चैंपियनशिप और राज्य/केंद्रशासित प्रदेश स्तर पर चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

VBYLD-2027 में युवाओं के लिए छह प्रमुख ट्रैक रखे गए हैं। इनमें विकसित भारत चैलेंज, सांस्कृतिक ट्रैक, डिजाइन फॉर भारत, हैक फॉर सोशल कॉज, यूथ एंटरप्रेन्योर्स चैलेंज और यूथ पार्लियामेंट शामिल हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। यहां चयनित युवा देश के नीति निर्माताओं के सामने अपने विचार रख सकेंगे। साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भी विकसित भारत को लेकर अपने विचार साझा करने का अवसर मिलेगा।

MY Bharat गौतमबुद्धनगर की ओर से जिले के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में विकसित भारत क्विज के लिए पंजीकरण करने और इस राष्ट्रव्यापी युवा नेतृत्व अभियान का हिस्सा बनने की अपील की गई है।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें