Friday, August 14, 2026 08:17:19 AM

सपा नेता शाहजुद्दीन मेवाती हाउस अरेस्ट
बुलंदशहर में सपा जिला सचिव शाहजुद्दीन मेवाती को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

बुलंदशहर में सपा नेता शाहजुद्दीन मेवाती को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया। पुलिस ने शांति व्यवस्था का हवाला दिया, जबकि सपा कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई का विरोध किया।

बुलंदशहर में सपा जिला सचिव शाहजुद्दीन मेवाती को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
सपा नेता शाहजुद्दीन मेवाती हाउस अरेस्ट |

बुलंदशहर के औरंगाबाद कस्बे में समाजवादी पार्टी के नेता शाहजुद्दीन मेवाती उर्फ भूरा मेवाती को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई सपा के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए की है। पुलिस का कहना है कि यह कदम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए उठाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सपा जिला सचिव और सभासद पति शाहजुद्दीन मेवाती को पुलिस ने देर रात उनके भावसी रोड स्थित आवास पर नजरबंद किया। कस्बा चौकी इंचार्ज सौबरन सिंह पुलिस टीम के साथ करीब रात 12 बजे उनके घर पहुंचे और उन्हें हाउस अरेस्ट किए जाने की जानकारी दी। साथ ही उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा गया।

पुलिस ने इस कार्रवाई को सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से जरूरी बताया है। वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नेताओं को घर में नजरबंद करना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने इस कदम की कड़ी निंदा की है।

फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की जा रही है। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें