Friday, August 14, 2026 09:19:23 AM

हैप्पी ब्लू बर्ड स्कूल में मानसून गतिविधि आयोजित
हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल में नन्हे बच्चों ने मनाई मानसून की खुशियां

शिकारपुर के हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल में नर्सरी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों के लिए मानसून गतिविधि आयोजित की गई। बच्चों ने वर्षा थीम पर रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल में नन्हे बच्चों ने मनाई मानसून की खुशियां
हैप्पी ब्लू बर्ड स्कूल में मानसून गतिविधि आयोजित |

शिकारपुर स्थित हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल में नर्सरी एनसी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों के लिए मानसून गतिविधि का उत्साह के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, मंच पर प्रस्तुति देने का कौशल विकसित करना और उन्हें वर्षा ऋतु के महत्व से परिचित कराना था।

कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशिका डॉ. सारिका अग्रवाल, प्रधानाचार्य बी.डी. शर्मा, उप-प्रधानाचार्य अरुण कौशिक, प्रोग्राम डायरेक्टर अमन सैफी और जूनियर विंग इंचार्ज रश्मि गुप्ता मौजूद रहे।

इस दौरान बच्चों ने वर्षा ऋतु से जुड़ी आकर्षक वेशभूषा पहनकर शानदार प्रस्तुतियां दीं। नर्सरी एनसी के छात्र माधव रेनकोट की वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहे। उनके साथ माही, जतिन और राधिका ने भी उत्साह से भाग लिया।

एलकेजी के छात्र दानियाल ने बादल, वान्या ने मोर और पाखी ने इंद्रधनुष की वेशभूषा पहनकर सभी का ध्यान खींचा। वहीं जोहान, मन्नत, आराध्या, वाणी, कृतिका और इवान ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

कक्षा प्रथम के द्रव्य, खुशी, भूमि, फबीहा, हितार्शी, तुषार, युग, अरहान, अनाया, इज़ना और हयात ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

रंग-बिरंगी वेशभूषा, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों और उनकी मुस्कान से पूरा विद्यालय परिसर उत्साह से भर गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, शिक्षकों के प्रयास और अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। यह गतिविधि बच्चों के लिए यादगार और सीख से भरपूर अनुभव साबित हुई।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें